Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी काशीपुर पहुंचे पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा दोषी को सजा दीजिए….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष पहुंचे काशीपुर…..

काशीपुर-  उत्तराखंड विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा के कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी मंगलवार को  काशीपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीते दिनों प्रदेश में हुए दरोगा भर्ती से लेकर यूकेएसएसएससी घोटालों पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा उक्त घोटाले पर कांग्रेस की पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर भ्रष्टाचार हुए हैं तो जो भी दोषी हो उन्हें सजा दीजिए। वहीं उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच से सरकार क्यों डर रही है। काशीपुर में पहुंचे उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पूर्व पार्षद और युवा नेता अब्दुल कादिर और  पार्षद संघ अध्यक्ष रूबी सैफी के अनुरोध पर वार्ड नं. 12 के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में ढेला नदी से हो रहे कटाव में आबादी वाले क्षेत्र का दौरा किया

 

। वहीं उन्होंने काशीपुर के सबसे बड़े ज्वलंत मुद्दे लक्ष्मीपुर माइनर का दौरा किया। इस दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने उन्हें बताया कि काशीपुर के सबसे बड़े दो ज्वलंत मुद्दे हैं जिसमें सर्वप्रथम लगभग 3 किलोमीटर लंबी लक्ष्मीपुर माइनर को कवर्ड करना जिसके प्रस्ताव कई बार नगर निगम ने  शासन प्रशासन को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है और  जनता को काशीपुर में जलभराव से जूझना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ढेला नदी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार कटाव कर रही है  सरकार इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दे रही है और किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है, कई बार क्षेत्रीय जनता और हमारे द्वारा ढेला नदी आबादी वाले क्षेत्र में पर पक्की सीमेंटेड पिचिंग बनाने को लेकर पिछले कई दशकों से कोई भी कार्यवाही सरकार द्वारा नहीं की गई।

 

इस क्रम में उत्तराखंड विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और विधायक खटीमा  भुवन कापड़ी ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि इस बार के विधानसभा सत्र में काशीपुर विधानसभा के इन दोनों मुख्य मुद्दों को प्रश्न बनाया जाएगा तथा सरकार से जवाब लिया जाएगा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ढेला नदी का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पक्की पिचिंग होनी चाहिए। उन्होंने लक्ष्मीपुर माइनर को हल्द्वानी की तर्ज पर कवर करने की बात कही। जिससे कि सड़क भी चौड़ी हो सके और जलभराव की समस्या का भी समाधान हो सके। उन्होंने काशीपुर के ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में उठाने और  इस पर संबंधित विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही का ब्यौरा नहीं कराए गए कार्य पर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। उन्होंने काशीपुर कि भाजपा मेयर के साथ-साथ भाजपा विधायक और भाजपा के सांसद पर तंज कसते हुए कहा

 

कि ट्रिपल इंजन की सरकार के होते हुए इंजन आपस में एक दूसरे को विपरीत दिशा में खींच रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव में युवाओं को टिकट दिए जाने के बाबत उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही युवाओं को तरजीह दी जाती है और निकाय चुनाव में भी युवाओं को पार्टी के द्वारा मौका दिया जाएगा। बीते दिनों प्रदेश में हुए दरोगा भर्ती से लेकर यूकेएसएसएससी घोटालों पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा उक्त घोटालो पर कांग्रेस की पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर भ्रष्टाचार हुए हैं

 

तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही कीजिए लेकिन भाजपा की सरकार में जो भ्रष्टाचार हुए हैं उन पर कार्यवाही कौन करेगा। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सीबीआई जांच की पक्षधर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार में उत्तराखंड के युवाओं को न्याय दिलाने की संकल्प शक्ति नहीं है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!