Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विधायक शिव अरोरा ने सीएसआर के माध्यम से बने बालिका शौचालय के निर्माण कार्य का विभिन्न विद्यालयों में फीता काटकर लोकार्पण किया…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नेसले इंडिया कम्पनी द्वारा सीएसआर के माध्यम से बन कर तैयार हुए बालिका शौचालय के निर्माण कार्य का लोकार्पण रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा किया गया। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संजयनगर , राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ा एव राजकीय प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा का नाम शामिल हैं जिसमे दो दो बालिका शौचालय का निर्माण होना है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने कहा विभिन्न विद्यालयों में काफी बार बालिकाओं को शौचालय सम्बंधित समस्या आती है

 काफी स्कूलों में शौचालय की संख्या कम है लेकिन हमारा प्रयास है की इनकी संख्या लगातार बढ़ाई जाए जिसके क्रम में आज इन चार स्कूलों में दो दो बालिका शौचालय के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया है जिससे स्कूल में पढ़ने वाली हमारी बेटियों को काफी सुविधा होगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में गांव से लेकर हर छोटे बड़े इलाको में शौचालय बनाने का संकल्प लिया था जिससे नेसले जैसी कम्पनी प्रेरणा लेकर इनका निर्माण करवा रही है यह काफी सार्थक पहल है।

 इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने विद्यालय का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं ओर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एव सरकारी स्कूलों ओर बेहतर सुविधा से पूर्ण बनाने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान नेसले प्लांट हेड दिनेश, पब्लिक मैनेजर विशाल गर्ग,  मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी आर्य, ए के सिंह जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी गुजन अमरोही, रोबिन विश्वास, राधेश शर्मा, निमित शर्मा, पिंटू पाल,योगेश वर्मा,रमा सिंह, विजय भास्कर, रेणु मलेठा हरिओम शुक्ल, ललित जोशी ,विनय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!