Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

प्रेमी युगल को सुरक्षा मुहैया कराएं पुलिस-हाईकोर्ट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट से लगाईं गुहार,, हरिद्वार से कोर्ट पहुंचा प्रेमी जोड़ा…

नैनीताल-(एम सलीम खान) उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आरसी खुलवे की खठपीठ ने सोमवार को प्रेमी जोड़े की सुरक्षा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की, अदालत की खंडपीठ ने कोतवाल थाना मल्लीताल को प्रेमी जोड़े को पुलिस अभिरक्षा में उनके साथ हरिद्वार जनपद स्थित उनके घर तक सुरक्षा व्यवस्था में छोड़ने के आदेश दिए। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

 

इस पूरे मामले में हरिद्वार जनपद के रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की एक युवती और हिंदू समुदाय के एक युवक ने आपस में शादी करना चाहते हैं। लेकिन युवती के परिजनों को इस पर कड़ी आपत्ति है। युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी भी दी रहे हैं। दायर याचिका के मुताबिक युवती की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को बीती 22 मार्च को लिखित पत्र भी लिखा गया था। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई थी।

 

लेकिन उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। जिसके बाद इस प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की थी। सोमवार को प्रेमी जोड़े यह प्रेमी जोडा जब हाईकोर्ट पहुंचा तो युवती के परिजन बुर्का पहनकर वहां जा पहुंचे और युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

 

जब युवती ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे वकीलों ने और हाईकोर्ट के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवती को परिजनों के कब्जे छुड़ाया और प्रेमी जोडा को स्थानीय पुलिस चौकी में ले गए। जरुरी कार्रवाई के बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश किया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए। वही मल्लीताल थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा में हरिद्वार भेजा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!