Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने शुरू किया मंथन कौन होगा सूबे का मुखिया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सीएम बनाने की कवायद तेज कल हों सकता है फैसला

 देहरादून विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। वही अब सूबे के मुखिया बनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री को लेकर पूरे उत्तराखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर मंथन करने में जुटी है। माना जा रहा है कि दिल्ली दरबार में कल फैसला तक फैसला हो जाएगा कि किसने मिलेगी सीएम की कुर्सी।

 

वही चर्चाएं यह भी है कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सूबे की कमान सौंपी तो कुछ विधायक इसका विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर भाजपा सूत्रों की मानें तो सीएम की रेस में सतपाल महाराज का नाम सबसे पहले स्थान पर है। वही केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस रेस में शामिल हैं। इसके अलावा खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके पुष्कर सिंह धामी को भी फिर से सीएम की कुर्सी सौंपने की चर्चाएं जोरों पर है। माना यह भी जा रहा है कि भाजपा इस बार उत्तराखंड को पहली महिला मुख्यमंत्री देने पर मंथन कर रही है।

 

वही अगर भाजपा धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनतीं है तो धामी को एक बार फिर अग्नि परीक्षा देनी होगी। भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी से करारी शिकस्त खा चुके हैं। ऐसे में अगर धामी किसी अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें और फिर हार गए तो भाजपा की मिरकरी हो सकती है।

 

इस डर से धामी का सीएम बनना मुश्किल हो गया है। माना यह भी जा रहा है कि भाजपा इस उत्तराखंड का मुख्यमंत्री किसी नये चेहरे को भी बना सकतीं हैं।जो बेहद चौंकाने वाली बात होगी। फिलहाल इस मामले पर सोमवार को अंतिम फैसला आ सकता है। भाजपा के आला नेताओं की निगाहें दिल्ली की ओर लगी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!