कोरोना का कहर- एक और छात्रा मिली कोरोना संक्रमित स्कूल बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (जीजीआईसी दिनेशपुर की पांच छात्राओं की रिपोर्ट आई थी कोरोना पाज़िटिव) रूद्रपुर- जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। जीजीआईसी दिनेशपुर की एक और छात्रा कोरोना पाज़िटिव पाईं गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेट किया गया है। अब तक इस स्कूल में छह छात्राएं कोरोना पाज़िटिव पाईं गईं हैं। ज़िले में लगातार कोरोना संक्रमित मामले मिलने से स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। वही स्कूल को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिया है। प्रशासन की गाइडलाइन के बाद स्वास्थ्य महकमे ने स्कूलों में कोरोना जांच करनी शुरू कर दी है। जीजीआईसी में ही सोमवार को पांच छात्राओं को कोरोना पाज़िटिव पाया गया था।अब यही की एक और छात्रा कोरोना पाज़िटिव पाईं गईं हैं।इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।आनन फानन में स्कूल को अगले तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल को आगे भी बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि करीब पांच सौ छात्राओं के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से सौ की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।जो रिपोर्ट आई है उनमें से छह में कोरोना के लक्षण की पुष्टि हुई है। दो लाख किशोर किशोरियों को लगेगी सुरक्षा का टीका जनपद में दो लाख से अधिक किशोर किशोरियों को कोरोना का सुरक्षा की डोज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान तीन जनवरी से शुरू होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मचारियों के साथ बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज जाने की योजना बनाई है। शासन ने बुजुर्गों और युवाओं के बाद किशोर और किशोरियों को कोरोना से सुरक्षित रखने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने इस डोज के लिए 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को शामिल किया है। इसके लिए लखनऊ में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बूस्टर के लिए फ्रंट लाइन कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो को लेकर भी तैयारी की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!