रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) भाईचारा एकता मंच में इस्तीफों के दौर के बाद अब मंच के कुनबे में इजाफा हुआ है। समाजसेवी सपना दत्ता व संगीता मंडल ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। भाईचारा एकता के कार्यालय में पहुंचकर समाजसेवी राधे राधे ग्रुप की सपना दत्ता और जयनगर से संजीता मंडल ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की सदस्य रेखा देउपा ने दोनों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि भाईचारा एकता मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज की सेवा में विश्वास रखता है। जिससे प्रेरित होकर संगठन का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बीते रोज संगठन की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने दिया अपने पद से दिया था इस्तीफा भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार का दावा है कि मंच में महिलाओं का जुड़ना जारी है। उनका यह दावा संगठन से जुड़ी वरिष्ठ महिलाओं के द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद खोखला साबित हो रहा है।आपको बता दें कि भाईचारा एकता मंच की जिलाध्यक्ष सुमंत पंत, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी और महामंत्री परवीन ख़ान ने बीते रोज संगठन पर गलत गतिविधियों का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वही जिलाध्यक्ष सुमन पंत का दावा है कि संगठन में कुछ कथित लोगों के जुड़ने से महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। वही इन्होंने संगठन पर गलत नीतियों में लिप्त होने की बात भी कही है। जिसके बाद सुमन पंत के नेतृत्व में नये संगठन का गठन किया गया। इन पूर्व पदाधिकारियों के इस्तीफे और इनके बयान से साफ जाहिर है संगठन के खिलाफ बागवत शुरू हो गई।इस सबके बावजूद भी संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार संगठन को मजबूत बता रहे हैं।

Skip to content











