रुद्रपुर : 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में सजेगा सरस आजीविका मेला-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर में 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ शनिवार अपराह्न 4 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी करेंगे।

पहले दिन शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ हिमनांद बैंड की प्रस्तुति और अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई के सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!