Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में टेलर की मिली लाश,,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के आईटीआई थाना के पैग़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में टेलरिंग का काम करने वाले युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर टांडा बादली के ग्राम सेढू का मंझरा का रहने वाला पदम् सिंह पुत्र हरप्रसाद पिछले 10 साल से काशीपुर के ग्राम बाँसखेड़ा में आकर टेलरिंग जा काम करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। उसके परिवार पत्नी और दो बच्चे हैं। रोजाना की तरह पदम सिंह अपनी दुकान गया था।शाम को वह वापस नहीं आया आज सुबह घर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!