रुद्रपुर-(एम सलीम खान) बैटरी चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बैटरी भी बरामद की है। वही पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। वही दो अन्य आरोपी तेजराम और विक्की फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर टाजिट कैम्प निवासी तेजराम व विक्की निवासी आवास विकास को अटरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया इस दौरान पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी,उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, सिपाही आसिफ हुसैन व आज़म खान शामिल हैं।

Skip to content











