काशीपुर- (एम सलीम खान) देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना सामने आई है। काशीपुर में घर के आगे पटाखें जला रही एक मासूम को जबरन घर में लें जाकर दुष्कर्म करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक काशीपुर शहर निवासी एक महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपावली के रोज़ वह त्योहार मनाने अपनी मां के यहां आई थी।घर पर उसकी 12 वर्षीय पुत्री थी, जो घर के बाहर पटाखें जला रही थी। इसी दौरान शैकी उसकी पुत्री को जबरन उसे अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी ने शैकी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। काशीपुर में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया थाना आईटीआई के अन्तर्गत निवासी एक युवती ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पहले वह अपनी दलपतपुर निवासी नानी के घर एक विवाह समारोह में आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनू नामक युवक से हुई।इस बीच दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोनों में प्रेम प्रसंग चल गया। युवक ने इस दौरान युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीने बाद उसको युवक ने बताया कि उसका नाम सोनू नहीं बल्कि भूरा निवासी ग्राम गोधन दलपतपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश है। इसके बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया। वही 17 नवंबर को युवती के गांव जा पहुंचा।इस दौरान युवती काशीपुर से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी भूरा ने उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल बैठा लिया और साथ लेकर जाने लगा। युवती ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी।चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवक को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना आईटीआई पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Skip to content











