रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) ऊधम सिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह पंचपाल का स्थानांतरण हो गया है। अब उनकी जगह ज़िले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्य भार सुनीता रतूड़ी को सौंपा गया है। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने नव नियुक्त सीएमओ सुनीता रतूड़ी के कार्य भार ग्रहण करने पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वही उन्होंने जिले के अधिकांश अस्पतालों की व्यवस्था की जानकारी ली। रेडक्रास सोसायटी ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष प्रवीण अरोरा, सचिव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, राज्य प्रतिनिधि विमल,डीएस भंडारी, चांद मौर्य, मनोज आर्य, संजय, तौफीक और प्रदीप मेहर ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

Skip to content











