शोएब अहमद बने अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष, संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर शोएब अहमद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में उन्होंने 28 सितंबर 2026 को परिषद के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यभार प्रमाणक के अनुसार, शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश संख्या 593 (1)/14/1/1/XXI/2026 सीएक्स, देहरादून, दिनांक 25 सितंबर 2026 के अनुपालन में शोएब अहमद ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार प्रमाणक पर शोएब अहमद के हस्ताक्षर हैं, जबकि विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते ने इसका प्रतिहस्ताक्षर किया है।

सपा में प्रदेश प्रमुख महासचिव रह चुके हैं

शोएब अहमद इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि, उनके अनुसार वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं। निकाय चुनाव के दौरान सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद उनकी पूर्व संगठनात्मक जिम्मेदारी भी समाप्त हो गई थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!