Breaking News

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने बाढ़ पीड़ितों का किया सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) रुद्रपुर में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) ने विगत दिनों रुद्रपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को 200 कंबल कौर गद्दे वितरण किये | बताते चलें कि दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने रुद्रपुर की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनको जरूरतमंद का सामान उपलब्ध कराया | साथ ही  खाने आदि की व्यवस्था भी कराई | वही समिति भूतबंगला, खेड़ा, रम्पुरा, जगतपुरा और अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को गद्दे और कंबल भी बांटे | वहीं दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना जौहरी ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपाया है, समिति वहां जाकर लोगों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रही है और उनकी हर तरह से सहायता कर रही है | वहीं समिति के महामंत्री अमन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और लोगो की हर सम्भव मदद करे। वितरण करने वालो में समिति की रीना जौहरी, अमन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, मुकेश रस्तोगी समेत अनेको लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!