गांधी मैदान ब्लास्ट कांड मामले में नौ लोग दोषी करार, एक को सबूतों के अभाव में किया बरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पटना– (एम.सलीम खान) पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को आयोजित भाजपा की हुंकार रैली के मुख्य वक्ता तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी थे | मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मंच पर पहुंचने के करीब बीस मिनट पहले मैदान में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में एनआईए अदालत के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर मल्होत्रा ने इम्तियाज अंसारी, मुजीबुल्लाह, हैदर अली, फिरोज असलम, नोमान अंसारी, इफ़्तिख़ार, अहमद हुसैन,  उमैर सिद्दीकी और अजहरुद्दीन को दोषी ठहराया है। वही साक्ष्य के अभाव में फखरुद्दीन को बरी कर दिया गया है। अदालत ने मामले में दोषियों को दोषी करार दिया है। सजा के मामले अदालत ने अगली सुनवाई तय की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!