रामनगर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस रामनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेडा गांव स्थित कल्पतरु गार्डन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में युवाओं, किसानों, गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले जननेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव आम जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की उनकी पदयात्राओं ने देश में भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया है। राहुल गांधी का संघर्ष और विचार देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा युवा वर्ग उनके नेतृत्व से नई उम्मीदें जोड़ रहा है।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण जैसे जनहितकारी कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी, विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, अमित कुमार, जीवन सिंह अधिकारी, विजय बिष्ट, चेतन पंत, दीपक राणा, दीपक रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Skip to content










