रामनगर – नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता का संदेश देते हुए कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे परिवारों के बीच फल वितरित कर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के एकत्र होने के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रमवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किए।


इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य करना ही उनके विचारों और मूल्यों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है। राहुल गांधी का जीवन भी जनसेवा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों को समर्पित है। उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उमाकांत ध्यानी, योगिता गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, कैलाश त्रिपाठी, कमल नेगी, कुवेर कड़ाकोटी, सुमित तिवारी, ओम प्रकाश आर्यवंशी, नजाकत अली, महेंद्र सिंह मनराल, बबलू तिवारी, प्रताप सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, धीरज उपाध्याय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Skip to content










