Breaking News

Uttarakhand Weather:-नौतपा का असर तेज, तापमान 40 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहले ही दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलती रहीं। तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की है। सोमवार को दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं मुक्तेश्वर में भी तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। यहां अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री बढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रौनक देखने को मिली। हालांकि ठंडे पेय पदार्थों और शीतल पेयों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!