Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

लोक भवन में विकास कार्यों और पर्यटन गतिविधियों की समीक्षा, राज्यपाल ने सराहा नवाचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को लोक भवन नैनीताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आकाश गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में संचालित विकास कार्यों, पर्यटन गतिविधियों तथा वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्य विकास अधिकारी ने राज्यपाल को बताया कि नैनीताल की पहचान यहां की झीलों से है और इनके सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्केट लिंकेज विकसित किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही जनपद में होम स्टे को बढ़ावा देने के साथ मानकों के विपरीत संचालित होम स्टे के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि नैनीताल में नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए तथा पर्यटकों को अधिक समय तक आकर्षित रखने के लिए नई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को व्यापक बाजार मिल सके।

इस दौरान डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार ने राज्यपाल को वन विभाग की गतिविधियों और वनाग्नि नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष जनपद की प्रमुख चुनौतियों में शामिल है, जिससे बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और अन्य सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

डीएफओ ने बताया कि वनाग्नि रोकथाम के लिए पीरूल संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्थानीय लोगों को पीरूल एकत्र करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। साथ ही इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने वनाग्नि रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनजागरूकता और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!