Breaking News

CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ईंधन की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अनोखी पहल करते हुए अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर “ईंधन बचाओ अभियान” का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यालय और आवास के बीच दूरी कम हो तो लोग पैदल चलने की आदत अपनाएं। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

उन्होंने जनपदवासियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और ईंधन की बचत होगी।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रहित में हर व्यक्ति की छोटी-छोटी कोशिशें महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि यदि संभव हो तो वे अपने कार्यालय तक पैदल जाएं या साझा परिवहन का इस्तेमाल करें।

जिलाधिकारी की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!