Breaking News

CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया।

विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने जिला टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि निशिका पपने ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!