नैनीताल में अपराधियों पर शिकंजा, 244 संदिग्धों का सत्यापन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसकी निगरानी मनोज कुमार कत्याल कर रहे हैं।

अभियान के तहत 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग और कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा BNSS के तहत 4 और पुलिस एक्ट के तहत 68 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट और हूटर के इस्तेमाल जैसे मामलों में 126 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 30 वाहनों को सीज किया गया और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही जिलेभर में 286 होटल, ढाबों, पब और बार की सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!