नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, कालाढूंगी और हल्द्वानी में दो गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानीआईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने दोहरी कार्रवाई करते हुए कालाढूंगी और हल्द्वानी में दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने खेल मैदान के पास चेकिंग के दौरान अफाक अहमद (32) को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 5,150 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की।

 

आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं हल्द्वानी में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजपुरा क्षेत्र से रवि नामक व्यक्ति को सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1,270 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां, डायरी और पेन बरामद हुए हैं। इस मामले में भी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!