शराब के नशे में खतरनाक ड्राइविंग, हल्द्वानी पुलिस ने सीज की स्कॉर्पियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कॉर्पियो चलाने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में 23/24 सितंबर की रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो संख्या UK04 AQ 6161 को रोककर चालक की जांच की। पुलिस के अनुसार वाहन चालक स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके से चला रहा था और जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने चालक आशीष सुयाल पुत्र भुवन चंद्र सुयाल, निवासी गैस गोदाम रोड, कृष्णा विहार, मुखानी, नैनीताल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल 866 ना.पु. भूपाल सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!