फायर कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, हल्द्वानी फायर स्टेशन में भूमि पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नैनीताल पुलिस ने पहल शुरू की है। शुक्रवार को फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर कर्मियों के प्रस्तावित आवासीय भवन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने विधिवत भूमि पूजन किया।

फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी जनपद में अग्निकांड, आपदा तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 24 घंटे आपात सेवाओं के लिए तत्पर रहने वाले इन कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने को कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार, फायर स्टेशन ऑफिसर हल्द्वानी मिन्दर पाल समेत फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!