Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

लालकुआं में मेगा हेल्थ कैंप, 400 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं। चंदन हॉस्पिटल और सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआं के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। इस शिविर में चंदन हॉस्पिटल के 14 अनुभवी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच और परामर्श प्रदान किया। मरीजों को ईसीजी, पीएफटी, ब्लड टेस्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जरूरी जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कैंप में 400 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को रोगों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक उपचार और सलाह भी दी। चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने इस आयोजन में सहयोग के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ अजय कुमार गुप्ता सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!