Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

पत्रकार पर मुकदमे से मचा बवाल, सितारगंज में पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ खटीमा में दर्ज मुकदमे के बाद पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। सितारगंज में पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध जताते हुए एसडीएम और कोतवाली पुलिस के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मुकदमा वापस लेने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व दीपक फुलेरा ने बनबसा क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसमें उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद चकरपुर क्षेत्र के एक भाजपा पदाधिकारी ने सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए खटीमा कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इस कार्रवाई से नाराज पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उनका कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का कर्तव्य है और इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया, तो पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष पत्रकारिता के समर्थन में आवाज उठाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!