सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जुड़ी विशेष भेंट सामग्री भेंट की। इनमें मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति प्रमुख रही। इसके अलावा उन्होंने बद्री गाय का घी, पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित विभिन्न प्रकार के राजमा और शहद भी प्रधानमंत्री को भेंट किया।

बताया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी का यह दिल्ली दौरा औपचारिक होने के साथ-साथ राज्य के हितों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें केंद्र से सहयोग और दिशा-निर्देश प्राप्त करना प्रमुख उद्देश्य रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!