Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

जसपुर में पुलिस का एक्शन, दो शातिर अभियुक्त अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जसपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मनोज उर्फ सोनू (28 वर्ष) और अर्जुन सिंह (25 वर्ष) निवासी मंशा पट्टी, जसपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में दोनों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एसएसआई जावेद मलिक, चौकी प्रभारी धर्मपुर विजय सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!