Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल के तल्लीताल बाजार में जूते की दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – सरोवर नगरी में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। सोमवार को तल्लीताल की व्यस्ततम बाजार स्थित एक व्यावसायिक भवन में जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल बाजार में व्यापारी विक्की लम्बा की जूते की दुकान में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। बाजार क्षेत्र घना रिहायशी और व्यावसायिक इलाका होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपकरणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

आग से दुकान में रखा लगभग आधा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारी को आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व ही नैनीताल में सात नंबर स्थित ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर कुटीर में भी आग लगने से भारी क्षति हुई थी। लगातार हो रही आग की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!