Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

रुद्रपुर: सिविल संविदाकार और मानव श्रम फर्म पर विशेष अनुसंधान इकाई का सर्वे, करोड़ों के फर्जी ITC दावे के संकेत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर/किच्छा। रुद्रपुर-किच्छा बाईपास स्थित एक सिविल संविदाकार और फुलसुंगा क्षेत्र की एक मानव श्रम आपूर्तिकर्ता फर्म पर विशेष अनुसंधान इकाई, रुद्रपुर द्वारा गठित टीमों ने संयुक्त रूप से सर्वे कार्रवाई की।

कार्रवाई से पहले इकाई ने संबंधित फर्मों की व्यावसायिक गतिविधियों की गोपनीय निगरानी की थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 से लेकर 2025-26 के जनवरी 2026 तक फर्म द्वारा दिल्ली और उत्तराखंड की कुछ फर्जी, गैर-मौजूद या आपूर्ति श्रृंखला में संदिग्ध फर्मों से खरीद दर्शाकर भुगतान किया गया।

जांच के दौरान फर्म संचालकों से पूछताछ की गई और व्यापार स्थल से महत्वपूर्ण दस्तावेज व रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के कपटपूर्ण इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा कर उसका उपयोग किए जाने के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों के अनुसार सर्वे की कार्रवाई अभी जारी है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इस बीच फर्म संचालकों द्वारा डीआरसी-03 (DRC-03) के माध्यम से लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई है।

जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!