Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने पुलिस प्रशासन के सुचारु संचालन और थानों की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को थाना कालसी से हटाकर एसओजी शाखा, देहरादून में तैनात किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक बी.एल. भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता बनाया गया है।

 

जबकि उप निरीक्षक शेखर चंद नौटियाल को थाना चकराता से स्थानांतरित कर कोतवाली विकासनगर में नई तैनाती दी गई है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की दिशा-निर्देशों के तहत थाना प्रभारियों की नियुक्ति में सख्ती के बाद अब थानों में उप निरीक्षकों के स्थान पर अनुभवी निरीक्षकों को प्रभारी बनाए जाने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी कड़ी में एसएसपी देहरादून ने कालसी और चकराता थानों की कमान निरीक्षकों को सौंपते हुए यह प्रशासनिक निर्णय लिया है। यह फेरबदल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!