Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनउत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस, जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

प्रशासन के अनुसार, घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है तथा घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!