Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भीमताल से दिल्ली लौट रहे छात्र-छात्राओं का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 16 घायल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमतालभीमताल से दिल्ली लौट रहे छात्र-छात्राओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर रविवार शाम बड़ा हादसे का शिकार हो गया। बोहराकून के पास शाम करीब 5:30 बजे वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 16 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए छात्र-छात्राओं का दल अपने शिक्षकों के साथ भीमताल भ्रमण पर आया था और रविवार शाम वापस दिल्ली लौट रहा था। वाहन में 24 छात्र-छात्राएं, दो शिक्षक और एक चालक सवार थे। बोहराकून के पास एक कार ने टेंपो ट्रैवलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार को बचाने के चक्कर में टेंपो ट्रैवलर का टायर सड़क से फिसल गया और वाहन खाई में जा गिरा।

 

हादसे के बाद वाहन खाई में एक पेड़ के बीच फंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों और हाथों की मदद से करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल निखिल (16), दिवा (15), अंशुल (16) और एंजेल (16), सभी निवासी वैशाली (दिल्ली), को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायल छात्र-छात्राओं मृदुल, अरनाया, मयंक, काव्या, आयुष यादव, आदित्य, विराट, आकाश, आराध्या, मुदित और नमन को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि चार छात्रों को गंभीर चोटों के चलते रेफर किया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!