Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सितारगंज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जन शिविर आयोजित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड सितारगंज के राजकीय इंटर कॉलेज औदली में बहुउद्देशीय जन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने की।

शिविर में पूर्व सांसद/दर्जा मंत्री बलराज पासी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही करना है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जन शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 1512 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच, दवा वितरण एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में समाज कल्याण, श्रम, पूर्ति, पशुपालन, उद्यान, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!