Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी मंडी के पीछे संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर की बड़ी मंडी के पीछे उस समय सनसनी फैल गई, जब पीछे वाले गेट के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में पड़ा मिला। शव दिखते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!