Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

प्रकाश जोशी बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के मुख्य ऑब्ज़र्वर, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का मुख्य ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन के भीतर इस निर्णय को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि श्री जोशी का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, रणनीतिक समझ और पार्टी के प्रति निष्ठा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को नई मजबूती देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री जोशी के मार्गदर्शन में कांग्रेस वहां जनाधार का विस्तार करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन सशक्त, संगठित और प्रभावशाली रहेगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय किरोला, पूर्व चेयरमैन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अरनब कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, मनोज बिष्ट, पियूष बिष्ट, कुलदीप तड़ियाल, मनोहर आर्य और महेश कांडपाल सहित अनेक कांग्रेसजनों ने श्री जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि श्री जोशी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक ढांचे को नई धार मिलेगी और पार्टी जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाते हुए चुनावी मैदान में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!