Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा 13 साल के मासूम की जान चली गई……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। एक बार फिर शहर की जर्जर सड़कों और सिस्टम की लापरवाही के चलते एक परिवार का चिराग बुझ गया।

हादसा मुखानी थाना क्षेत्र में प्राइड हॉस्पिटल के पास सृष्टि कंपाउंड के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार अर्जुन (13)एक बाइक के पीछे बैठकर सिलेंडर लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पंचक्की चौराहे की ओर से आ रहे एक डंपर ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 रोज़ाना राहगीरों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इन जानलेवा गड्ढों ने आज एक मासूम की जान ले ली, शायद अब ज़िम्मेदारों की नींद खुल जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!