Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उत्तराखंड में अपराध चरम पर, सुशासन के दावे खोखले: कांग्रेस प्रवक्ता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीरज तिवारी ने भाजपा पदाधिकारी द्वारा नितिन लोहनी को गोली मारने की घटना को अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना उत्तराखंड में भाजपा सरकार के संरक्षण में पनप रहे अपराध और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था की भयावह तस्वीर सामने लाती है।

नीरज तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश में बलात्कार, हत्या, छेड़छाड़, लूट और संगठित अपराध जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सत्ता से जुड़े लोग और भाजपा के प्रतिनिधि खुलेआम कानून को हाथ में ले रहे हैं, जिससे आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह स्थिति सरकार की कार्यशैली और तथाकथित “सुशासन” के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि नितिन लोहनी पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज, कानून व्यवस्था और प्रदेश की शांति पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार के सुशासन के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड को अपराधभूमि में बदलने का पाप भाजपा सरकार कर रही है, जो प्रदेश के भविष्य के लिए बेहद घातक है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि इस जघन्य घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाए, ताकि प्रदेश में कानून का भय स्थापित हो सके। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!