Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सरकार चली गांव की ओर: जसपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 2279 लोगों को मिला लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड जसपुर के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरतपुर में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता को एक ही छत के नीचे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा किया गया।

इस बहुउद्देशीय शिविर में न्याय पंचायत भरतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों सहित कुल 2279 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 267 शिकायतें व प्रमाणपत्र संबंधी समस्याएं सामने आईं, जिनमें से आधे से अधिक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचे और जनता को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ऐसे बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे और जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से हो। वहीं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए और पात्र व्यक्तियों के फॉर्म भरवाकर सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएं।

शिविर में सिंचाई, जलभराव, श्रम कार्ड, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, विद्युत, पूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, कौशल विकास, ग्राम्य विकास, राजस्व सहित अनेक विभागों से जुड़ी समस्याएं आईं, जिनका मौके पर समाधान किया गया।

बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 10 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा 204 विभिन्न प्रकार के आवेदन फॉर्म भरवाए गए। कुल मिलाकर 2279 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला, खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार काण्डपाल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

यह शिविर सरकार की गांव-गांव तक सुशासन पहुँचाने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना, जहां जनता को न केवल योजनाओं की जानकारी मिली बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी सीधे मौके पर हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!