Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

कोटाबाग में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों संग सुना ‘मन की बात’, बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी (कोटाबाग), 28 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 129वें एपिसोड को आमजन एवं छात्र-छात्राओं के साथ सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का “मन की बात” देशवासियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सामने आती है और समाज के उत्कृष्ट कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणा बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “मन की बात” ने समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कार्यक्रम में मिली सीखों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, हल्द्वानी मंजू गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष कालाढूंगी रेखा कत्यूरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!