हल्द्वानी- ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए नैनीताल पुलिस की सीपीयू टीम ने काठगोदाम क्षेत्र की एक महिला का ₹23 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
प्रेस नोट के अनुसार, आज दिनांक 28.12.2025 को सीपीयू हल्द्वानी में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कांस्टेबल विक्की कुमार ड्यूटी के दौरान काठगोदाम क्षेत्र स्थित शीशमहल के पास सड़क पर गिरे एक पर्स पर नजर पड़ी। पर्स की जांच करने पर उसमें एक आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड तथा ₹23,000 नगद मिले।
मामले की सूचना तत्काल सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को दी गई। पर्स में मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर पुलिस टीम ने शीशमहल, सेंट पॉल स्कूल के पास निवास करने वाली महिला सुनीता सक्सेना से संपर्क कर पर्स उन्हें सुपुर्द किया।


अपने पैसे और दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर महिला ने सीपीयू टीम एवं नैनीताल पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस की ईमानदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Skip to content











