मस्जिद अल-हरम में आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप, बहादुरी दिखाते हुए अधिकारी ने रोका हादसा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली- मक्का स्थित पवित्र मस्जिद अल-हरम में एक व्यक्ति द्वारा जान जोखिम में डालने की कोशिश का मामला सामने आया, जिसे वहां तैनात सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने समय रहते रोक लिया। अधिकारी की तत्परता और साहस के कारण एक अनमोल जान बच गई।

घटना के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने बिना अपनी परवाह किए तुरंत हस्तक्षेप किया। इस प्रयास में अधिकारी को चोटें आईं और उन्हें फ्रैक्चर होने की सूचना है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटना से पहले के तनावपूर्ण क्षण दिखाई देते हैं, जिसमें सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को संभालते नजर आते हैं। अधिकारियों की सतर्कता से मस्जिद परिसर में किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

प्रशासन ने घायल अधिकारी के साहस की सराहना की है और कहा है कि पवित्र स्थलों की सुरक्षा में तैनात कर्मी हर परिस्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!