Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

रूद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर रूद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, डॉ. बलवीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही आज देश स्वतंत्र है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने युवाओं से शहीदों के सपनों को साकार करने और देश व समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने शहीद ऊधम सिंह को महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनपद को विकास की अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!