Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बना त्रासदी, युवक के बाद युवती की भी मौत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में शुक्रवार को एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बेहद दुखद मोड़ पर पहुंच गया। गांव के एक युवक और युवती की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित सिंह गुरुवार शाम परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकल गया था। अगले दिन सुबह उसकी तलाश के दौरान परिजनों को खेत के पास स्थित कुएं के पास उसके सामान मिले। सूचना Cake पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने बताया कि अंकित ने घटना से पहले अपनी बहन को फोन किया था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई थी। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और बड़े भाई के साथ खेती कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी दौरान, जब गांव में अंकित की मौत की खबर फैली, तो कुछ ही समय बाद 19 वर्षीय युवती कलावती की भी मौत की सूचना सामने आई। परिजनों के अनुसार, वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कलावती चार बहनों में तीसरे नंबर की थी और उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आत्महत्या की आशंका है। ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग की चर्चा की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!