Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले चार हमलावर जेल भेजे गए….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – ज्योलीकोट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तल्लीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

घटना 21 दिसंबर की है। ज्योलीकोट बैरियर पर चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच बिल को लेकर विवाद की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी ज्योलीकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया विवाद शांत कराने के दौरान चार लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और जानलेवा हमले की नीयत से आधी भरी पानी की बोतल से उप निरीक्षक के सिर पर दो बार वार किया। इस दौरान एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। SSP के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और तेज कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी:

1.दीप चंद्र – निवासी देघाट, अल्मोड़ा

2.मनोज – निवासी देघाट, अल्मोड़ा

3.त्रिभुवन शर्मा – निवासी देघाट, अल्मोड़ा

4.प्रवीण चंद मंसत – निवासी सल्ट, अल्मोड़ा

चारों के खिलाफ FIR संख्या 72/2025 के तहत सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने साफ कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!