Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उधम सिंह नगर में पोषण ट्रैकर अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – जनपद में पोषण ट्रैकर अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 16 से 20 दिसंबर 2025 तक विकास भवन स्थित सभागार में परियोजना-वार (रुद्रपुर ग्रामीण एवं रुद्रपुर शहर) संचालित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण सत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से लाभार्थियों की सही एंट्री, सेवाओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण, डेटा अद्यतन और ऐप के नवीन फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य पोषण सेवाओं की निगरानी को मजबूत करना और कार्यप्रणाली में डिजिटल पारदर्शिता व प्रभावशीलता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समन्वयक पारूल शाह, संबंधित सुपरवाइजरों तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स अजीत कुमार, शिवानी श्रीवास्तव और पीएमएमवीवाई में अंकित कुमार का उल्लेखनीय सहयोग रहा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से फील्ड स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध व सटीक रूप से पहुंचेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!