Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर में धूमधाम से मनाया गया भैयादूज बहनों ने तिलक कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – दीपावली के पश्चात आने वाला स्नेह और प्रेम का पर्व भैयादूज आज पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर का माहौल पारिवारिक स्नेह और उमंग से भर गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर स्नेह का प्रतीक भेंट किया।

कई बहनें दूर-दराज़ के शहरों से अपने भाइयों से मिलने काशीपुर पहुँचीं और तिलक कर गोला भेंट किया। घर-घर में पारंपरिक व्यंजन बने और भाई-बहन के रिश्ते का यह पावन दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहाँ बहन ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया, तिलक किया और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भी भाई-बहन इस दिन स्नेहपूर्वक तिलक करेंगे, उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

इसके अलावा, एक अन्य कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करने के बाद इसी दिन अपनी बहन सुभद्रा के घर आगमन किया था, जहाँ सुभद्रा ने तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की थी। शहरभर में इस पावन पर्व की रौनक देखने लायक रही — मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही, बाजारों में रौनक दिखाई दी और हर घर में प्रेम और आशीर्वाद का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!