Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लालकुआं में वन विभाग की टीम का छापा सागौन की लकड़ी से भरी अर्टिगा कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की टांडा रेंज में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुग्ध व्यवसाय की आड़ में की जा रही सागौन की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने मौके से रेलवे विभाग की एक अर्टिगा कार (UK04-AG-9766) को सीज कर लिया और एक लकड़ी तस्कर आकाश सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी सखपठानी गुर्जर खत्ता, हाल निवासी जवाहर नगर, लालकुआं को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बेशकीमती सागौन की लकड़ी की दो गिल्टें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि पिछले कई दिनों से टांडा रेंज के सखपठानी गुर्जर खत्ते क्षेत्र से लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर डिप्टी रेंजर विरेंद्र परिहार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गठित की गई और इलाके में गश्त बढ़ाई गई। गुरुवार को टीम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अर्टिगा कार जंगल के भीतर संदिग्ध स्थिति में खड़ी है। इस पर वन कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी की और थोड़ी देर बाद कार को जंगल से निकलते हुए रोक लिया। तलाशी में कार के अंदर सागौन की लकड़ी पाई गई, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुग्ध कारोबारी है और दूध सप्लाई के बहाने लंबे समय से जंगलों से लकड़ी तस्करी कर रहा था। उसने यह भी खुलासा किया कि उसके साथ कुछ और लोग इस अवैध कारोबार में शामिल हैं, जिनकी तलाश वन विभाग कर रहा है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई लकड़ी सखपठानी गुर्जर खत्ता जंगल क्षेत्र से काटी गई थी, जिसे आरोपी हल्द्वानी और किच्छा क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा था। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर विरेंद्र परिहार, वन दरोगा विशन राम, महिला वन दरोगा गंगा मेहता, राहुल कुमार, मजिता चौहान, सुनीता बडसिलाया, मेराज सहित कई वनकर्मी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!