Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए खरीदे मिट्टी के दीये व मूर्तियां….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सायं जनपद चंपावत से अपने कार्यक्रमानुसार निजी आवास नगला तराई पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने नगला तराई तिराहे पर पहुंचकर दुकानों से स्वदेशी उत्पाद — दीपावली के मिट्टी के दीये और मूर्तियां खरीदीं तथा ऑनलाइन भुगतान कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिया। इस पहल से मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अपनाओ अभियान को एक नया संदेश दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, एमडी मंडी हेमंत वर्मा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!