Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

रुद्रपुर में अवैध पटाखा दुकानों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बिना अनुमति संचालित आतिशबाजी की दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के लगाए जाने वाले पटाखों की दुकानें आगजनी के खतरे को बढ़ाती हैं, इसलिए ऐसे दुकानदारों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों और मोहल्लों में निरीक्षण कर बिना अनुमति लगाई गई आतिशबाजी की दुकानों को तुरंत बंद कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए सुरक्षा मानकों की पूर्ति के बाद ही अनुमति दी जाए। साथ ही, जहां कहीं भी गली-मोहल्लों में अनधिकृत रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही हो, वहां चालान और दुकान बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बैठक करने और उन्हें अनुमति प्रक्रिया की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पांडेय सहित सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!